सहसवान में सर्राफ लूट का मामला:-लूट के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी अपनी दुकानें,जल्द खुलासा करने की मांग पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ,लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी पुलिस

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान,बदायूं। सहसवान कस्बे के सैफुल्लागंज रोड पर स्थित दुकान बंद कर स्कूटी से बेटे के साथ घर लौट रहे सराफ व्यापारी के साथ सोमवार शाम साढ़े छह बजे बाइक सवार बदमाशों ने नकदी जेवरात सहित 8.50 लाख लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी।साथ ही पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की।
सहसवान नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी सर्राफ व्यापारी चंदन माहेश्वरी की सैफुल्लागंज रोड पर दुकान है।वह सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दुकान बंदकर घर कर बेटे देवेंश के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे।सैफुल्लागंज रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!