भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में पद संचलन किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली,बदायूं। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर में सोमवार को पद संचलन किया गया।जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। यह संचलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ समाप्त हुआ। पथ संचलन में सभी पूर्ण गणेश में सजे स्वयंसेवक दो कतारों में चल रहे थे। पथ संचलन में स्वयंसेवक भारत माता की जय व वंदेमातरम की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणेश में नजर आए और समरसता का संदेश दिया। स्वयंसेवकाें ने पथ संचलन कर राष्ट्र को मजबूत करने के लिए समाज में एक जुटता का संदेश दिया। इस मौके पर नगर संघचालक प्रदीप, नगर सहसंघ चालक नरेंद्र, नगर कार्यवाह शिवम, नगर संघ चालक प्रेम प्रकाश, जिला प्रचारक राजीव, प्रधानाचार्य संजीव, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, ब्लॉक प्रमुख ओम किशन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, पुष्कर माधव, पवन शर्मा, अमित पंडित, पुनीत शाक्य, अभिषेक शर्मा, एड. राजेश भारद्वाज, सत्यदेव, हरगोविंद, विपुल, सुमित आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!