बाराबंकी पुलिस की जांबाज़ महिलाकर्मी को अद्वितीय साहस और सेवा के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में किया सम्मानित-
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में Radio City 91.1 FM द्वारा आयोजित “स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विगत एक वर्ष में कर्तव्य पालन के दौरान साहसिक असाधारण कार्य, पुलिसिंग के क्षेत्र में किये गये नवाचार अथवा कानून व्यवस्था/विवेचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हेतु जनपद बाराबंकी से मिशन ऑपरेशन कन्विक्शन की नायिका बनी महिला हे0का प्रतिमा द्विवेदी को चयनित किया गया। चयनित महिला हे0का0 प्रतिमा द्विवेदी को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा “स्पेशल 26 ब्रेवरी अवार्ड्स” से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड हे0का0 प्रतिमा द्विवेदी के अथक परिश्रम सतत निगरानी व डिजिटल फॉलोअप के माध्यम से अपराधों पर निर्णायक प्रहार कर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, टीम भावना और गम्भीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही से जुलाई- 2023 से अक्टूबर 2024 के बीच 1524 प्रकरणों में सजा दिलाकर जनपद बाराबंकी को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाये जाने के उपलक्ष्य में दिया गया। हे0का0 प्रतिमा द्विवेदी को सराहनीय कार्य हेतु वर्ष-2024 में भी पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिन्ह “सिल्वर” से सम्मानित किया गया था।
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

