पुलिस ने सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे चार जुआरी पकड़े, चारों जुआरियो के पास से₹19000 की नगदी बरामद, पुलिस ने पकड़े गए चारों जुआरियो को, थाने से जमानत पर किया रिहा,

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। थाना कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश सिंह को मुखविर द्वारा जानकारी मिली बिसौली रोड पर ग्राम सादपुर जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग सार्वजनिक रूप से जुआ खेल रहे हैं जिस पर वरिष्ठ उप निरीक्षक में पुलिस टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए मौके से चार जुआरियो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए जारी सरवर पुत्र जाहिद अली निवासी भवानीपुर खली से ₹3600 साबिर पुत्र आलम निवासी मोहल्ला कटरा से ₹2400 बब्बू उर्फ विकार पुत्र इंतजार अली निवासी मोहल्ला शहवाजपुर से ₹2500 दानिश पुत्र असलम निवासी मोहल्ला पट्टी यकीन मोहम्मद से ₹2500 तथा जुआरियों के फड से₹8000 सहित कुल ₹19000 बरामदकर चारों जुआ रियों को हिरासत में लेकर उन्हें थाने से जमानत देकर रिहा कर दिया।

पुलिस टीम में आरक्षी रमन अत्री नितिन बालियान अर्जुन बालियान गौरव कुमार पवन कुमार आदि शामिल थे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!