म्याऊं। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर “विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन।

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास खंड म्याऊं परिसर में “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस तक सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भैया रहे। उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, युवा नेता के. सी. शाक्य, मंडल अध्यक्ष ओमपाल सिंह राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने देश की सुरक्षा, विकास योजनाएं, सामाजिक उत्थान तथा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए सुधारों पर विस्तार से चर्चा की।

वक्ताओं ने हाल ही में भारतीय सेना द्वारा संपन्न ऑपरेशन सिंदूर” तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, अयुष्मान भारत स्वच्छ भारत मिशन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें ऐतिहासिक बताया सभा में मंडल महामंत्री पंकज पाठक मंडल उपाध्याय ठाकुर रामू सिंह, राजीव उपाध्याय, किशोरी लाल ओमेंद्र यादव भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!