निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से बदायूं के अधिवक्ताओं में आक्रोश,अनशन की दी चेतावनी..
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं।अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों की गिरफ्तारी न होने से अधिवक्ताओं व पीड़ित निवेशकों में नाराजगी है।आज शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा और 72 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ताओं ने अनशन करने की बात कही है।
शहर के मीरा सराय स्थित एक मकान में अमर ज्योति कंपनी का दफ्तर चल रहा था। इस कंपनी के निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत मौर्य हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गए हैं। इस मामले में बदायूं पुलिस ने अभी तक चार मुकदमे दर्ज किए हैं।एक मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी गई।
जिला बार एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंह परमार का कहना है कि पुलिस की लचर कार्रवाई की वजह से आरोपी एक मुकदमे में स्टे ले आए हैं। अगर पुलिस ठीक से कार्रवाई करे तो निदेशक पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन दिया। इस माध्यम से चेताया कि 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ता मालवीय आवास पर धरने में बैठेंगे।
*पांच बैंक खाते सीज:-* निदेशकों के बदायूं में चार और बरेली में एक बैंक खाता है। इन सभी खातों को सीज करा दिया गया है। साथ ही निदेशकों के एक प्लाट का बैनामा निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है। हीं, अभी तक की जांच में पता चला है कि निदेशक व उनके करीबियों के बरेली में यश बैंक और शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी व अन्य दो बैंकों में खाते हैं। इन खातों में रुपये की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। हालांकि पुलिस ने इन खातों के लेनदेन पर रोक लगा दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

