सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो एव कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश

अवधेश कुमार वर्मा

बाराबंकी। सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो एव कर्मचारियों की लापरवाही के चलते शारदा सहायक नहर से निकली मसौली रजबहा नहर की टेल नदी का रूप लेती जा रही है बरसात के समय नहर मे पानी की अधिकता के चलते किसानो की तमाम भूमि नदी बन चुकी है । जनप्रतिनिधियों एव ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी सिंचाई विभाग के कानो मे जू नही रेंग रहा है ।
बताते चले कि शारदा सहायक बाराबंकी शाखा से निकली 17 किमी0 लम्बी मसौली रजबहा नहर ग्राम पंचायत नियामतपुर के मजरे बौरकपुरवा स्थित् कल्याणी नदी मे जाकर समाप्त होती है नहर का पानी नदी मे जाने के लिए काफी गहराई होने के कारण टेल के पानी को रोकने के बनाये गये टेल पवाईंट से हट कर पानी बहने के कारण हुई कटान से कई किसानो की भूमि नदी मे बह गयी है बरसात के समय मे पानी की अधिकता के चलते नहर की टेल एक नदी के रूप मे नजर आती है यही नही ग्राम बौरकपुरवा जाने वाली पक्की सड़क भी कटने लगी है समय रहते यदि प्रशासन ने कोई सुध नही ली तो एक न एक दिन पक्की सड़क भी नहर मे बह कर नदी मे पहुंच जायेगी।
( वर्षो से नही हुई नहर टेल की सफाई)
नहर विभाग की लापरवाही के कारण मसौली रजबहा की टेल की सफाई न होने से किसान महादेव पुत्र मोहन, धीरज पुत्र सुरेश, सुलोचना पत्नी विक्रम यादव सहित अन्य किसानो के खेत नहर के तेज बहाव के चलते नदी मे समा चुके है जिससे किसान काफी चिंतित है ग्राम प्रधान संदीप सिंह ने बताया कि नहर की टेल के दुरुस्तीकरण के लिए तमाम बार लिखित शिकायत कर चुका हूं लेकिन विभाग ध्यान नही दे रहे है । नहर विभाग के अवर अभियंता सचिन मौर्य का कहना है कि टेल वाल्व तक नहर विभाग की जिम्मेदारी होती है तथा आगे की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है।

Don`t copy text!