सड़क हादसे में दूल्हा समेत आठ लोगों की हूई दर्दनाक मौत संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे की मौत से दुल्हन की दहलीज हुई सूनी.

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं / संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हे समेत आठ लोगों की मौत से बेटी की शादी का ख्वाब पलभर में उजड़ गया।दूल्हे के मौत की खबर मिलते ही दुल्हन की दहलीज सूनी हो गई। घर में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम पसर गया।सांत्वना देने वाले लोगों की भीड़ जुट गई।वहीं परिवार के कुछ लोग संभल के लिए रवाना हो गए।

बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी राजू ने अपनी बेटी अंजू की शादी संभल जिले के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर निवासी एक युवक से की थी।शुक्रवार को बरात आने की तैयारी गांव में चल रही थी। बरात के स्वागत के लिए राजू व उसके रिश्तेदार और परिवार के सभी लोग तैयारी में लगे थे।घर में ढोल की थाप पर महिलाएं संगीत कर रही थी।बरात स्थल पर दावत की तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
इसी बीच मनहूस खबर मिली कि संभल जिले में हुए सड़क हादसे में दूल्हा समेत आठ लोगों की मौत हो गई।यह खबर मिलते ही बरात आने की खुशियां धरी की धरी रह गई। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। शादी की खुशी के वाले घर में मातम पसर गया।
कुछ ही देर में गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने बताया कि दुर्घटना की खबर सुनने के बाद दुल्हन पक्ष के लोग संभल की ओर निकल पड़े। दुल्हन अंजू और उसके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।दुल्हन पक्ष के लोगों ने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। हर कोई बरात आने का इंतजार कर रहा था,लेकिन इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!