बाइक से घर जा रहे युवक को रास्ते में रस्सा डालकर मांरने का किया प्रयास, हुआ बिफल, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल मामले की एक व्यक्ति के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज,

मुकीम अहमद अंसारी

पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा सीएचसी दहगवा,

सहसवान, बदायूं। थाना जरीफ नगर क्षेत्र के ग्राम समसपुर कुबरी निवासी उमेश पुत्र रामवीर ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 4:00 बजे के लगभग बाइक द्वारा अपने घर जा रहा था घर से कुछ दूरी पर ग्राम में ही एक विद्युत पोल में ऋषिपाल पुत्र रामकिशन निवासी समसपुर कुबरी ने रास्ते में मुझे रोकने के लिए रस्सा डाल दिया जैसे ही मेरी बाइक उपरोक्त रस्सा के निकट पहुंच तो उसने रास्ता ऊपर उठा दिया जो मेरी गर्दन में फंस गया गर्दन में रस्सा फ़सने के कारण वह गिर गया जिससे उसकी चोट लग गई उपरोक्त ऋषिपाल ने उपरोक्त कृत उसे जान से मारने की नीयत से किया था परंतु वह बच गया। पीड़ित उमेश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी रिशिपाल पुत्र रामकृष्ण के विरुद्ध मामले की अपराध संख्या 120 धारा115/2,352 ,351/2 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर घायल उमेश को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहग़वा भेजा है! पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!