दिनदहाड़े चोर ने घर में घुसकर चोरी करने का किया प्रयास, गृह स्वामी ने मौके पर पहुंचकर चोरी का प्रयास किया विफल, चोर मौके से गृह स्वामी को जान से मार देने की धमकी देकर भागने में हुआ सफल,

पीड़ित गृह स्वामी ने चोर के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज,

बदायूं। बदायूं बरेली मार्ग पर स्थित थाना बिनावर क्षेत्र के रसूलपुर निवासी मोहम्मद नबी पुत्र नवाब ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह घर से बाहर गया हुआ था बच्चे भी घर पर मौजूद नहीं थे की दोपहर 12:00 के लगभग अचानक घर पर पहुंचा तो देखा उसके घर में ग्राम सेमरमई निवासी मुशीर पुत्र मुन्ने घर में घुस रहा है उन्होंने उसका पकड़ने के लिए पीछा किया तो वह उन्हें जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया।
पीड़ित मोहम्मद नबी ने थाना बिनावर में आरोपी के विरुद्ध धारा 353 351 / 2 के अंतर्गत मामले की नामदर्ज रिपोर्ट लिखाई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!