जैदपुर मे अकीकत से निकले ताजिया जुलूस

शमीम अंसारी जैदपुर बाराबंकी

ज़ैदपुर बाराबंकी। दसवीं मुहर्रम को ज़ैदपुर कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में भी ताजिया और अलम व मातम बड़ी अकीदत के साथ निकाले गए। और छोटे ताजिया अपने पास में स्थित कर्बला पर दफन किए गए। जबकि लकड़ी के बड़े ताजिया को भारी भीड़ के बीच में कंधों पर रख कर या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच में उठाया गया।

ज़ैदपुर कस्बे में 10 मुहर्रम के मौके पर सुन्नी समुदाय के इमामबाड़े में रखे गए ताजिया का जुलूस निकलना शुरू हुए। मोहल्ला बड़ापूरा के इमामबाड़े से उठने वाले बूढ़े बाबा के नाम का ताजिया सबसे आगे बैंड बाजे के साथ चल रहा था। मोहल्ला मोलवी कटरा के ताजिया में काफी संख्या में अज़ादार लगे हुए थे। और पानी के साथ कोल्डड्रिंक पिकअप से बांटी जा रही थी। मोहल्ला महमूदपुर,गढ़ी कदीम,जैन महल,अहिरान,बड़ी बाजार, मौलवी कटरा,अली अकबर कटरा,वसी नगर,काशीराम कालोनी,ख़ालिकपुरवा सहित अन्य जगह के लगभग डेढ़ दर्ज भर बड़े के ताजिया कंधों पर रखकर या हुसैन या हुसैन की सदाओं के बीच निकाले गए। उमस भरी गर्मी के बाद भी लोगों भारी भीड़ सड़क से लेकर घर की छतों पर दसवीं मुहर्रम के ताजिया देखने के लिए उमड़ गई। ताजिया अपने पुराने रास्तो से होकर इमामबाड़े वापस लौट गए। ताजिया के आगे अंजुमन नौहाख्वानी कर्बला में शहीद हुए हज़रत इमाम हुसैन की याद में पढ़ रही थी। ग्राम पंचायत बलछत,पनिहल,बरौली मालिक,किठूरी,अहमदपुर,देवकली,टेसवा सहित आदि गाँव में भी ताजिया उठाकर कर्बला में दफन किए गए। शिया समुदाय के मातम के जुलूस भी परंपरागत तरीके के साथ निकाले गए। ताजिया के जुलूस में शामिल लोगों के लिए जगह जगह पर खाने पीने के स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया जा रहा था। इस अवसर पर मोलवी कटरा इमामबाड़ा कमेटी के चौधरी डॉ मो हारून राईन अपनी अंजुमन हुसैनिया के साथ ताजिया के आगे नौहाख्वानी कर रहे थे। इस अवसर पर बड़ापूरा के वसीम चौधरी,अली अकबर कटरा के अशफाक चौधरी,कमरूज़ज़्मा आरफी,चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊद अलीमरेहान अंसारी,कलीम राईन,जमीलू आदि शामिल थे। जुलूस की शांति व्यवस्था के लिए सीओ सदर व सीओ ट्रैफिक के साथ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ जुलूस निकालवाने में शामिल थे।

 

 

WhatsApp पर एसएम न्यूज़ 24टाइमस चैनल फ़ॉलो करें: https://whatsapp.com/channel/0029VaEvqFV9sBI6UvsJFk0a

Don`t copy text!