ब्लॉक परिसर में रोजगार सेवकों की तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, हमारी मांगे नहीं मानी गई तो गुरुवार से भूख हड़ताल पर जायेंगे
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ब्लॉक कार्यालय में रोजगार सेवकों ने अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर मंगलवार से हड़ताल चल रही है जो आज तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है
ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव ने कहा के तीसरे दिन तक कोई अधिकारी कर्मचारी समस्याओं को सुनने ग्राम सेवकों के पास नहीं आये। हम लोगों का उत्पीड़न दिन प्रतिदिन हो रहा है ब्लॉक के अधिकारी अपनी हट धर्मता पर कायम है।
धरने पर भीषण गर्मी के कारण हमारे एक साथी उदयवीर सिंह की तबीयत बिगड़ गई साथियों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां उस उपचार चल रहा है। संगठन मंत्री शयोराज सिंह ने कहा के हमारे साथियों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके जिम्मेदार खंड विकास अधिकारी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी होंगे। अनुराधा शर्मा ने कहा कि अगर हमारी मांगे पर आज कोई अमल नहीं किया जाता है तो हम ग्राम रोजगार सेवक धरने को जारी रखेंगे दिनेश यादव ने अपने विचार रखते हुए कहा हम ग्राम रोजगार सेवक गुरुवार 10 जुलाई से भूख हड़ताल करेंगे इसके जिम्मेदार संबंधित अधिकारी होंगे हमारी प्रमुख मांगे एक ईपीएफ यू एन, खाते में जमा किया जाये।
दूसरा आर डी, पासवर्ड ग्राम रोजगार सेवकों को दिया जाये। तीसरे 25 महीने से लंबित मानदेय दिया जाये।
मांगे पूरी न होने तक हड़ताल और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा
ओर उन्होने कहा के लंबे समय से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
खंड विकास अधिकारी ने इस आंदोलन का कोई संज्ञान नहीं लिया इस मौके पर सुनील कुमार, अनुराधा, रीना यादव, देवेंद्र सिंह, धर्मवीर, हेम सिंह, संध्या शर्मा, अजय कुमार, कुंवर पाल, मोहम्मद आरिफ, दिनेश यादव, रामविलास यादव, अविनाश कुमार, छविराम, जितेंद्र कुमार, चोब सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप, अजय यादव, सोमवीर सिंह, उदयवीर सिंह, दिनेश पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

