पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठे सवाल..थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसएसपी दफ्तर पहुंची महिला ने खाया जहर
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं।थाना पुलिस ने नहीं सुनी तो एसएसपी कार्यालय पहुंची महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है।
बदायूं में एसएसपी कार्यालय के बाहर एक महिला ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला हालत में सुधार है।उसने अपने पति व ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।एसपी देहात ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के हारनाथ तालगांव निवासी निशा बुधवार सुबह 11 बजे एसएसपी कार्यालय परिसर पहुंची। यहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।इससे पुलिसकर्मियों में खलबली फैल गई।पुलिस ने उसे आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां समय से इलाज मिलने पर उसकी हालत में सुधार हुआ।
थाना पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप:- निशा ने अपने पति मुशर्रफ और ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।उसने बताया कि मूसाझाग थाने में तहरीर दी थी,लेकिन पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बच्चे के जन्म के बाद से ही ससुराल के लोग उसे पति के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। ससुरालवालों ने तलाक भी करवा दिया है।पीड़ित ने बताया कि वह सात माह से थाने के चक्कर काट रही है,लेकिन उसकी कोई सुनने को राजी नहीं है। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। एसपी देहात केके सरोज ने बताया कि महिला ने पति से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाया है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

