ग्राम वैरपुर मानपुर में नौनिहालों का स्कूल तक कीचड़ में संघर्ष, कब जागेगा सिस्टम?

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

जूते उतारकर शिक्षा की राह — प्रशासन चुप”

“स्कूल तक कीचड़ में संघर्ष, कब जागेगा सिस्टम ?”

ग्राम वैरपुर मानपुर की सड़क बनी परेशानी का सबब, स्कूल जाते बच्चों को झेलनी पड़ रही मुश्किलें। 

सहसवान, बदायूं। एक और योगी सरकार ग्रामीण अंचलों में बने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आधुनिकीकरण, विद्यालय की सफाई सज्जा तथा नोनिहालों की पढ़ाई के लिए विद्यालयों का कायाकल्प कर रही है तो दूसरी ओर विकासखंड सहसवान के अंतर्गत ग्राम वैरपुर मानपुर का संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर दो-दो फीट गहरे गड्ढे हैं, जिनमें बरसात का पानी और कीचड़ जमा है। इस कीचड़ युक्त सड़क से होकर गांव के सरकारी स्कूल के बच्चे प्रतिदिन आना-जाना करते हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, बच्चों को जूते-चप्पल उतारकर कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और शिक्षा तक पहुंचने को भी प्रभावित कर रही है। बारिश के मौसम में यह रास्ता चलने योग्य नहीं रहता है। बुज़ुर्गों, महिलाओं और दुपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि न सिर्फ ग्राम प्रधान ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि अब तक स्थानीय प्रशासन द्वारा भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।
गांव के लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सड़क की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई निरीक्षण, मुआयना या सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई न हुई, तो वे मजबूर होकर प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे।
अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागेगा और मासूम बच्चों की इस परेशानी पर ध्यान देगा।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!