जिले में 20 दरोगाओं के तबादले,,4 चौकी प्रभारी इधर से उधर स्थानांतरित,एक लाईन हाजिर

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं।एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह ने दरोगाओं की तबादला सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 20 दरोगा शामिल हैं।चार चौकियों के इंचार्ज बदले गए हैं, जबकि कुंवरगांव थाने के एसएसआई योगराज सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। तबाबदला लिस्ट में अब कछला चौकी नाका की जिम्मेदारी एसआई विनय कुमार को दी गई है।वहीं पुलिस लाइन में तैनात दरोगा जुगमेंद्र बालियान को बिल्सी नाका चौकी का प्रभारी बनाया गया है। बिसौली कस्बा चौकी की जिम्मेदारी विदेश कुमार शर्मा को सौंपी गई है। इसके अलावा यतेंद्र कुमार को मालपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।

एसएसआई घनश्याम सिंह को कुंवरगांव थाने में एसएसआई बनाया गया है। कुंवरगांव में तैनात एसएसआई योगराज सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। एसआई आशाराम को सम्मन सेल की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन से अखिलेश कुमार को वजीरगंज, बाबू खां को सदर कोतवाली, लियाकत अली को फैजगंज बेहटा, कमरुद्दीन को उसावां, दिनेश कुमार को फैजगंज बेहटा, सर्वेश कुमार को बिनावर, सुरेंद्र सिंह को कादरचौक, रणधीर सिंह को उधैती, हेतराम सिंह को रिट सेल में तैनाती दी गई है। एसआई सुभाष सिंह को इस्लामनगर, अब्बास मोहम्मद को बिसौली, अनिल त्यागी को दातागंज और विनोद शर्मा को कुंवरगांव थाने में तैनात किया गया है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!