विद्युत उपकेंद्र दहगवां पर एक  मेगा शिविर आयोजन किया गया,  70 उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुना गया 45 का  निराकरण किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान, बदायूं। दहगवां उपकेंद्र पर सोमवार को विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित एक दिवसीय मेगा शिविर में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता अवर अभियंता वीरेंद्र प्रताप ग्रामीण जरीफनगर दहगवां  द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर निराकरण किया गया। कैंप में बिल सुधार की 28, मीटर बदलवाने व 12 अन्य शिकायतें सहित 70 शिकायतें प्राप्त हुई। अवर अभियंता वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि 45 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।

विद्युत बकाया रुपए की वसूली भी की गई

उन्होंने बताया यह शिविर सोमवार को 10:00 बजे शाम  5:00 तक लगाया गया।

सोमवार को सहसवान विद्युत उपकेंद्र पर मेगा शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसमें जनता की शिकायते सूनी जाएगीं

इस दौरान उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता, अवर अभियंता वीरेंद्र प्रताप ग्रामीण जरीफनगर दहगवाँ व समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!