मारपीट व फायरिंग के आरोपी का शांतिभंग में चालान..
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं।सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को मारपीट व फायरिंग के आरोपी को शांतिभंग में चालान कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली थी, लेकिन मोहल्ले में शांति व्यवस्था को बिगड़ने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि उनके मोहल्ले के सतीश पटेल व उसके बेटों से उनकी रंजिश है। इस कारण उससे मुकदमेबाजी चल रही है।आरोपियों के खिलाफ उनकी गवाही होनी थी। इस कारण सतीश पटेल व उसके बेटे उनपर गवाही न देने का दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि शुक्रवार रात नौ बजे वह घर लौट रहा था।इसी बीच सतीश अपने बेटों के साथ उसे रास्ते में घेरा लिया।फिर कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकी दी।विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह उससे जान बचाकर घर पहुंचे।इसके बाद आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग की।इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी। आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

