भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में सुधार, आठ पायदान की छलांग के साथ 77वें स्थान पर पहुंचा

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम24 टाइमस के साथ

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 85वें से 77वें स्थान पर छलांग लगाई है। अब भारतीय नागरिकों को 59 देशों में वीज़ा-मुक्त या वीज़ा-ऑन-अराइवल सुविधा प्राप्त है। यह उन्नति मुख्य रूप से भारत की राजनयिक सक्रियता और द्विपक्षीय समझौतों के चलते संभव हो पाई है। रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर ने लगातार शीर्ष स्थान बनाए रखा है, जिसके पासपोर्टधारकों को 193 गंतव्यों तक वीज़ा-मुक्त पहुंच है। जापान और दक्षिण कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं (190 गंतव्य)। इस बीच, अमेरिका और ब्रिटेन की रैंकिंग में गिरावट आई है। अमेरिका अब 10वें स्थान पर पहुंच गया है और पहली बार उसके शीर्ष 10 से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। भारत की वीज़ा-मुक्त पहुंच में इस बार दो नए देश जुड़े हैं। यह संकेत देता है कि भारत की अंतरराष्ट्रीय पहुंच और पासपोर्ट की स्वीकार्यता में सकारात्मक प्रगति हो रही है। सऊदी अरब और यूरोपीय देशों ने भी बढ़त बनाई सऊदी अरब की रैंकिंग 54वें स्थान पर पहुंची है, जहां अब इसके नागरिक 91 देशों में वीज़ा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। वहीं यूरोपीय संघ के कई देश जैसे जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन शीर्ष 5 में अपनी स्थिति बनाए हुए हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की यह रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (IATA) के आंकड़ों पर आधारित होती है और दुनिया भर के 227 गंतव्यों में पासपोर्ट की पहुंच को मापती है।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम24 टाइमस के साथ

Don`t copy text!