बदायूं में वृक्षारोपण के नाम पर मनरेगा में जमकर हो रहा घोटाला। रोजगार सेवकों ने प्रधान और अधिकारियों पर फर्जी हाजिरी लगाने का लगा आरोप।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
रोजगार सेवकों का आरोप नौ लोगों की लगाई गई फर्जी हाजिरी।
पंचायत सहायक ने कबूला फोटो से लगाई गई है फर्जी हाजिरी।
बदायूं। वृक्षारोपण के नाम पर मनरेगा में हो रहा जमकर घोटाला ग्राम प्रधान और अधिकारियों की मिली भगत से लगाई जा रही फर्जी हाजिरी रोजगार सेवकों ने 9 लोगों की फर्जी हाजिरी लगाने का लगाया आरोप रोजगार सेवकों के अनुसार पिछली 14 जुलाई से ईपीएफओ और मानदेय को लेकर हड़ताल पर है रोजगार सेवक फिर भी फोटो से प्रधान पर मनरेगा में फर्जी हाजिरी लगाने का आरोप।
बिसौली विकासखंड क्षेत्र के गोविंदपुर और शिवनगर ग्राम पंचायत का है जहां पर रोजगार सेवकों ने ग्राम प्रधान तथा अधिकारियों पर फर्जी मनरेगा में हाजिरी लगाने का आरोप लगाया जहां एक तरफ योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है वहीं दूसरी तरफ मनरेगा में जमकर घोटाला हो रहा है रोजगार सेवकों ने बिसौली विकासखंड पर जमकर नारेबाजी की रोजगार सेवकों ने बताया पंचायत सहायक ने स्वयं स्वीकार किया है की फोटो के जरिए फर्जी हाजिर लगाई गई है रोजगार सेवकों ने वीडियो की वित्तीय पावर सीज करने की मांग की है।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

