तालाब मे पानी पीने आई बारहसिंघा को कुत्तों ने बनाया शिकार
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी
कोठी बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के गगवाई पठनान में जंगल से भटक कर आबादी नजदीक नहर में पानी पीने पहुंचा बारहसिंघा को शनिवार आवारा कुत्तों ने नोच कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामला असंद्रा थाना क्षेत्र गंगवाई पठनान का है। जहां पर एक बारहसिंघा कई दिनों से ग्रामीणों द्वारा घूमता देखा जा रहा था। जिसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के बाद वन कर्मियों की लापरवाही उसे पकड़ा नहीं जा सका। जिससे शनिवार दोपहर कुत्तों ने उसे नोच कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर मनरेगा तहत खुदवाये तालाबों के सूखने से यह बारहसिंघा गांव के बाहर स्थित जमलापुर नहर में पानी पीने के लिए आया था। इस दौरान यहां आधा दर्जन कुत्तों ने उसे घेर लिया और करीब डेढ़ किलोमीटर खेत खलिहान में दौड़ने के बाद उसे नोच कर मार डाला। खेतों में मौजूद किसानों के द्वारा उसका बचाव किया गया। लेकिन कुत्तों ने आखिरकार मार डाला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिद्धौर चैकी रविंद्र यादव को दी। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने बारहसिंघा के शव को कब्जे में लिया। इसकी सूचना वन विभाग को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक ने बारहसिंघा का पोस्टमार्टम किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरख संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 4 वर्षीय बारहसिंघा को आवारा कुत्तों द्वारा नोच कर मार डाला गया है। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना वन कर्मियों की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद आजाद कुरेशी संवाददाता थाना क्षेत्र कोठी

