दुर्गापुरी वार्ड के निवासियों ने सफाई कर्मचारी कर्मयोद्धाओ का किया जोरदार स्वागत

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। कोविड़ 19 कर्मयोद्धाओ का बाराबंकी जनपद मे लगातार फूलो की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया जा रहा है। आपको बताते चले की कोरोना वायरस एक महामारी बीमारी है जिसके चलते पुरी दुनिया डरी हुई है और लाक डाउन के चलते लोगों को घरो मे रहने की सलाह दी जा रही है हिंदुस्तान मे भी लाक डाउन के चलते लोग अपने घरो मे कैद होकर रहे गये है । वहीं शहर के दुर्गापुरी वार्ड मे समाजसेवी सादिक हुसैन लगातार अपने क्षेत्र मे सेनेटाईजर और साफ सफाई खुद खड़े होकर करवाते है। आज दुर्गापुरी वार्ड की आवाम के साथ सभासद सादिक हुसैन ने कोविड़ 19 कर्मयोद्धा सफाई कर्मचारियो को सम्मानित कर  माला व गमछा पहनाया गया इस दौरान लोगों ने अपने घरो की छतों से उनपर फूलो की वर्षा की गई। सभासद सादिक हुसैन का कहना है की आज हमारे सफाई कर्मचारी कोरोना वायरस के बीच अपना घर छोड़कर साफ सफाई मे लगे हुवे है। उन्होंने आगे कहा की देश के असली हीरो सफाई कर्मचारी है इनकी जितनी तारीफ की जाये कम है। सफाई नायक सलीम ने कहा की आज पुरी दुनिया मे कोरोना वायरस से कई हजार लोगो की मौत हो चुकी है लाखों की संख्या मे बीमार है और हमारे सफाई कर्मचारी कोरोना को हारने के लिये दिन रात मेहनत कर रहे है। सलीम ने ये भी बताया की अगर कोरोना को हराना है तो सावधानी बरतनी होगी। इस मौके पर सफाई इसपेक्टर, मोबिन, मुन्ना दावर मेहंदी, मोहम्मद ताज आदि लोग मौजूद रहे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

 

Don`t copy text!