विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान, बदायूं। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पर जिला सचिव रन सिंह पप्पू यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विद्युत विभाग कर्मचारीयो अधिकारियों द्वारा ट्यूबवेल व घरेलू कनेक्शन पर अत्यधिक धांधली वंद की जाए अभेद गैरकानूनी तरीके से रिश्वत खोरी बंद की जाए ग्राम कोतल नगला में जोकि 11 हजार की विद्युत लाइन जा रही है इसके संबंध में पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है मगर अभी तक लाइन नहीं हटाई गई जिसे तुरंत हटाया जाए ग्राम नदरोल अजीजपुर मैं चक मार्ग को खुलवाया जाए उपरोक्त समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए अन्यथा आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

