प्रार्थी की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन किया जा रहा है कब्जा पर पीड़ित की कोई सुनने वाला नहीं दर-दर भटक रहा है पीड़ित
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बदायूं सहसवान क्षेत्र के गांव जरीपुर गढ़िया निवासी होरीलाल पुत्र होती ने दबंगो के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि प्रार्थी का सगा भाई मुन्नालाल निवासी ग्राम जरीपुर गढ़िया थाना सहसवान भूमि स्थित ग्राम प्यारेपुर न्यामतपुर तहसील सहसवान की गाटा संख्या 149 रकबा 1024है के वकदर भाग का संक्रमणीय भूमि धर काबिज आराजी था प्रार्थी के भाई मुन्नालाल ने अपनी मृत्यु पर प्रार्थी सगा भाई को ही अपना बतोर बारिश विधिक उत्तराधिकारी छोड़ा है उसका कोई पत्नी पुत्र पुत्री नहीं था प्रार्थी के भाई की मृत्यु उपरांत से इंद्र प्रकाश पुत्र किशन लाल व प्रमोद पुत्र लालाराम निवासी जरीफपुर गढ़िया व चेतराम पुत्र गंगासहाय निवासी ग्राम रसूलपुर बेला थाना सहसवान की नियत खराब हो गई है उक्त लोगों ने आपस में एक राय होकर दबंगई के बल पर बिना किसी आधार के प्रार्थी के भाई बाली भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है उक्त लोग दबंग किस्म के हैं प्रार्थी ने उक्त लोगों से भूमि पर अवैध कब्जा करने को मना किया तो उपरोक्त लोग प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हैं जिसको लेकर प्रार्थी होरीलाल कई बार दबंग के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दे चुका है परंतु अभी तक दबंगो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे उक्त दबंगो के हौसले बुलंद है और वह जमीन पर अवैध कब्जा करे हुए हैं।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

