जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान का प्रसव सेवा में सर्वप्रथम स्थान रहने पर चिकित्सा अधीक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। सरकार की मंशा के अनुरुप बदायूं जनपद में 25 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रो पर प्रारम्भ किये गये प्रसव सेवा में सर्वाधिक प्रसव करनें वाले ब्लाक के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहसवान का सर्वप्रथम स्थान रहने पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर प्रशान्त त्यागी को मंगलवार को जिलाधिकारी अवनीश कुमार द्वारा अटल बिहारी बाजपेई सभागार कलेक्ट्रेट बदायूं में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
साथ ही नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खितौरा की ए एन एम कंचन सिंह आशा खितौरा वन्दना ,ए एन एम नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उघैती सुबोध,रीना पाल व आशा पूनम नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य खण्डुवा ए एन एम आरती को व आशा अर्बन शहबाजपुर बबिता सक्सेना को भी जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

