समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज के लिए सौंपा ज्ञापन ।

पत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 30 जुलाई। 2025

बाराबंकी   समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल जी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेनू श्रीवास्तव जी के आदेश अनुसार आज समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने मौलाना साजिद रशीदी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर कड़ा विरोध करते हुए आज महिला सभा ने एसपी श्री अर्पित विजय वर्गीय से मिलकर मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज के लिए ज्ञापन सौंपा। और कहा कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत सड़क से संसद तक महिलाओं की आवाज़ बुलंद करने वाली मैनपुरी सांसद  श्रीमती डिंपल यादव जी पर मौलाना साजिद सिद्दीकी द्वारा की गई अभद्र और अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है।
समाजवादी महिला सभा वर्तमान जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने इसे न केवल डिंपल यादव जी का अपमान मानती है, बल्कि यह समस्त महिलाओं के सम्मान पर आघात है। हम इस आपत्तिजनक बयान का पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते है कि ऐसे अमर्यादित और अशोभनीय बयान देने वाले *मौलाना साजिद रशीदी* के विरुद्ध तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी किसी भी महिला पर अभद्र टिप्पणी ना कर सके
महिला सभा पूनम यादव जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि *मौलाना साजिद रशीदी* के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो महिला सभा सड़क पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करेगी। यह स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी महिला सभा सदैव महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्षशील रही है और आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी
  इस अवसर पर  रजनी यादव प्रदेश सचिव, जिला उपाध्यक्ष शकीला बानो ,शबनम खातून, हसीन बानो, रुबीना बानो, रफिया बानों, तंजीम खातून एडवोकेट ,अमीना खातून शकीन बानों ,आरती सिंह, शीलम वर्मा एडवोकेट सोनी वर्मा एडवोकेट दौलत एडवोकेट, सरिता एडवोकेट, उर्मिला सैनी, गुड़िया चौहान ,सीमा यादव ,रीता यादव, अनु मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, उपाध्यक्ष कामता यादव , सभासद अरुण यादव एडवोकेट ,अनुपम यादव एडवोकेट सुधांशु वर्मा, कौशल सिंह ,राम सिंह यादव, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेपत्रकार शमीम अंसारी: बाराबंकी  एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 30 जुलाई। 2025

Don`t copy text!