उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसीलदार ने संघ के अध्यक्ष के साथ तहसील परिसर में पौधारोपण किया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली, बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने संघ के अध्यक्ष अमित कुमार के साथ तहसील परिसर में पौधारोपण किया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में पेड़ पौधों की सबसे बड़ी अहम भूमिका है इसलिए हम सबको एक साथ मिलकर अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों व खाली स्थान पर पौधे लगाने चाहिए। लेखपाल संघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण स्वच्छ होगा, बल्कि मनुष्य स्वस्थ जीवन का आनंद भी ले सकेंगे। इस दौरान यशपाल सिंह, धनपाल सिंह, शादाब अली नकवी राजस्व निरीक्षक, अमित कुमार, संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, अनुज कुमार, यादवेंद्र शर्मा कुलदीप परासरी आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!