ग्राम नूरपूर में हुई हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

दातागंज,बदायूं। दातागंज पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को मृतक की हत्या कारित करने वाले हत्यारोपियों एक धर्म सिंह पुत्र राजवीर दूसरा अभियुक्ता नीरज पत्नी धर्म सिंह तीसरा राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज को गिरफ्तार किया गया है। ज्ञातव्य है कि वादी श्री सुनील पुत्र भूरेलाल निवासी ग्राम नूरपूर थाना दातागंज द्वारा अपने भाई विजय पुत्र भूरेलाल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज की हत्या करने के सम्बन्ध में सोमवार को थाना दातागंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया एक वसंत पुत्र पोपराम दूसरा वीरेन्द्र पुत्र बेनीराम तीसरा हरीश पुत्र रामपाल समस्त निवासीगण ग्राम नूरपुर थाना दातागंज पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान प्रभारी निरीक्षक दातागंज द्वारा विवेचना में साक्ष्य संकलन तथा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान प्रकाश में आए 03 अभि0गण 1.धर्म सिंह पुत्र राजवीर 2. अभियुक्ता नीरज पत्नी धर्म सिंह 3.राजकुमारी पुत्री धर्म सिंह निवासी ग्राम नूरपुर थाना दातागंज बदायूँ को मय आलाकत्ल लाठी तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल ,चप्पल व टी शर्ट सहित गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!