ग्राम प्रधान की अश्लील बयानबाजी का ऑडियो वायरल, महिला ने उठाई कार्यवाही की मांग।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
सहसवान, बदायूं। विकासखंड की ग्रामपंचायत लोथर में वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीपाल पाल का एक अश्लील बयानबाजी का ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस ऑडियो में ग्राम प्रधान द्वारा गांव की महिलाओं के साथ साथ पूर्व प्रधान को अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया है जिसको लेकर गांव की महिलाओं में प्रधान के प्रति आक्रोश पनप रहा है।
ग्राम पंचायत लोथर में घूर के गड्ढों को लेकर विवाद चल रहा है अब से लगभग 50 साल पुराने घूर के गड्ढे जो पूर्व प्रधान द्वारा गांव के ही ग्रामीणों को घूर डालने के लिए दिए गए थे वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीपाल पाल ने रात के अंधेरे में जेसीबी मंगाकर घूर के गड्ढों को तितर बितर कर दिया जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तब ग्राम प्रधान ने कार्यवाही करा देने की धमकी दे डाली!बोले में हु गांव का प्रधान जो में चाहूंगा होगा वहीं अगर किसी ने हस्ताक्षेप किया तो कार्यवाही करा दूंगा!मेरी ऊपर तक बात है जिसको लेकर ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत कर प्रधान पर कार्यवाही की मांग की है इसी सिलसिले के चलते जब ग्रामीण द्वारा ग्राम प्रधान से घूर के गड्ढों की जानकारी लेने का प्रयास किया तब मौजूदा ग्राम प्रधान ने गांव की महिलाओं के साथ साथ पूर्व प्रधान को गाली गलौज करते हुए अनैतिक आरोप लगाए!जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पूर्व प्रधान की पत्नी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वहीं जनसुवाई पर मामले की शिकायत दर्ज की है भुवनेश पाठक,विपिन,सत्यपाल पाठक,चंद्रभान, गंगाचरण शर्मा,मेवाराम शर्मा, रामौतार शर्मा,मिथलेश, वीरेंद्र ठाकुर,गुड्डू ठाकुर,के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

