नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान प्रशिक्षण के तहत वार्ड नंबर 3 मोहल्ला सैफुल्लागंज व मिर्जा टोला में शिविर लगाया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा विकेंद्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महीने तक चलने वाला क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है।

जो सोमवार को नगर के मोहल्ला सैफुल्लागंज व मिर्धा टोला वार्ड नंबर 3 में पाठशाला लगाकर प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां ने बताया यह प्रशिक्षण 01 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025 तक नगर के प्रत्येक वार्ड में चरणबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है। इस श्रृंखला के तहत आज वार्ड नंबर- 3में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों को उनके घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को स्रोत पर ही पृथक सोर्स सेग्रीगेशन करने का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले मास्टर ट्रेनर्स ने नागरिकों को बताया कि कूड़े को किस प्रकार तीन वर्गों—गीला (हरित डिब्बा), सूखा (नीला डिब्बा), और स्वास्थ्य जोखिमयुक्त कचरा (लाल डिब्बा)—में अलग किया जाए, ताकि नगर में अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया अधिक कुशल और पर्यावरण अनुकूल बन सके।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!