विद्युत उपखंड कार्यालय में लाइन स्टाफ को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण, नशे में कार्य करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। विद्युत उपखंड कार्यालय सहसवान के अंतर्गत आने वाले सभी उपकेंद्रों पर कार्यरत लाइन स्टाफ को आज कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान सभी कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए और उन्हें दुर्घटना रहित कार्य पद्धति अपनाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी लाइनमैन नशे की हालत में कार्य नहीं करेगा। यदि कोई कर्मचारी शराब का सेवन कर कार्य करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को दिए गए सुरक्षा उपकरणों में शामिल थे:
सेफ्टी बेल्ट, सेफ्टी शूज़, अन्य आवश्यक टूल्स

सभी लाइन स्टाफ को निर्देशित किया गया कि सुरक्षा नियमों का पूरी गंभीरता के साथ पालन करें, ताकि कार्य करते समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके और कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बिजली विभाग की यह पहल कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है
यह जानकारी उपखंड अधिकारी विपिन कुमार गुप्ता ने दी है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!