अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे लोगों का वाहन पलटा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी

” 11 लोगों की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर”
“पुलिस ने कब्जे में लिया वाहन चालक मौके से फरार”

सहसवान, बदायूं। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग स्थित ग्राम सालिक का नगला के निकट शव अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए दो वाहन में सवार होकर कछला गंगा घाट जा रहे थे की ग्राम सालिक नगला के निकट अचानक अंत्येष्टि में शामिल मैजिक वाहन अली पेट्रोल पंप के सामने पलट गया जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान लाया गया तथा मामूली रूप से घायल हुए लोगों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करा दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक नगर सहसवान के मोहल्ला बजरिया निवासी सोनी वाल्मीकि पुत्र पन्नू 75 वर्ष की मृत्यु बृहस्पतिवार की सुबह तड़के हो गई थी परंतु परिजन एवं रिश्तेदारों के कारण उनका दाह संस्कार नहीं हो सका परिजन एवं रिश्तेदारों के शुक्रवार को घर पहुंचने पर परिजन मृतक सोनी के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कछला गंगा घाट जा रहे थे एक कैंटर वाहन में शव तथा कुछ रिश्तेदार बैठे हुए थे तथा दूसरे वाहन मैजिक छोटा हाथी में उसमें अंतिम संस्कार में प्रयुक्त होने वाला सामान लकड़ी उपले इत्यादि तथा उसमें बैठकर डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग बदायूं मेरठ राज्य मार्ग होते हुए मुजरिया वाया कछला गंगा घाट गंगा घाट जा रहे थे सबसे आगे कैंटर वाहन उसके पीछे मैजिक वाहन चल रहा था कि जैसे ही उपरोक्त मैजिक वाहन ग्राम सालिक नगला के निकट पहुंचा की अली पेट्रोल पंप के सामने अचानक वाहन पलट गया और उसमे बैठे महिपाल, बबलू, शीशपाल, पुत्रगण जालिम, रामबाबू पुत्र सूरजपाल अमरपाल पुत्र रामपाल निवासी करनपुर चनी,
रंजन पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम
ग्राम थाना उघैती अमन कुमार पुत्र राजेंद्र ग्राम जतकी थाना जरीफ नगर नीरज पुत्र रामपाल निवासी ग्राम बांस बरोलिया थाना बिल्सी नगर सहसवान के मोहल्ला बजरिया निवासी कृष्ण पुत्र नत्थू पुत्तन पुत्र नेकशु ,मुन्नालाल पुत्र ओमपाल, महेश पुत्र भगवान दास, राजकुमार पुत्र फकीरा, सौरभ पुत्र ओंकार, तथा धर्मवीर पुत्र प्रेम कुमार सभी निवासी मोहल्ला बजरिया थाना कोतवाली सहसवान सहित लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जबकि गंभीर रूप से घायल तथा चिकित्सक द्वारा धर्मवीर, वीरेंद्र, मुन्नालाल, किशनलाल, महिपाल, रंजन, शिशुपाल, सुरेश चंद, राजकुमार, विक्रम, धर्मवीर, सहित 11 लोगों जिनकी हालत नाजुक होने पर उन्हे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जबकि शेष घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर जाने की चिकित्सक द्वारा इजाजत दी गई अधिकांश घायल निजी चिकित्सालय में पहुंच गए जहां उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा लेकर अपने -अपने घरों को रवाना हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारी तादाद में पीड़ित परिजनों का हुजूम देखकर पुलिस एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी एवं स्टाफ कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए पुलिस ने जैसे तैसे करके परिजनों को संयम रखना का आश्वासन देकर बा मुश्किल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भीड़ को बाहर किया तब कहीं जाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायल हुए लोगों का उपचार प्रारंभ किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मैजिक छोटा हाथी वाहन को अपने कब्जे में लाकर थाना कोतवाली में खड़ा कर लिया है पुलिस वाहन चालक के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र का इंतजार कर रही है। घटनास्थल पर घायलों का पड़ा हुआ खून एवं जूते चप्पल तथा अन्य सामग्री घटना की गवाही दे रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!