पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं । पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को पिनेकल इंटरनेशनल स्कूल में “प्रेम की डोरी” शीर्षक के तहत राखी प्रतियोगिता में कक्षा एक से दसवीं तक के विद्यार्थीयो ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करते हुए ऐसी राखियां तैयार कर उसमें सांस्कृतिक झलक दिखने को मिली और उसके प्रभाव को दर्शाया। इसमें कक्षा 9 के छात्र हर्षित चौहान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि स्नेह, स्वास्थ्य और संस्कार इन तीनों को साथ लेकर ही एक सच्चे नागरिक की पहचान है। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी, शिवम जौहरी, प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल, शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव शंखधार, चिराग सक्सेना, शालिनी पाराशरी, ज्योति शर्मा, गीता मौर्य आदि मौजूद रहे l

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!