एडीजी व डीआइजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया ,अदिनस्थों को सख्त दिशा निर्देश दिये

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना दातागंज के ग्राम बीरमपुर में शांति पत्नी स्व0 वीरेन्द्र सिंह उम्र करीब 75 वर्ष व उसकी बेटी जयंती पत्नी स्व0 गजेंद्र सिंह जाति ठाकुर निवासी ग्राम रोटा थाना वजीरगंज बदायूँ उम्र 42 वर्ष दोनों की अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकू मारकर हत्या की

घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र बरेली, श्री अजय कुमार साहनी द्वारा मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा परिजनों से वार्तालाप कर घटना की जानकारी ली गयी*। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस/एसओजी टीम व फील्ड यूनिट मय थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण घटनास्थल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री वजयेन्द्र द्विवेदी, उपजिलाधिकारी दातागंज एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!