स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पालिका सभासदों ने शाॅल व मालाओं से थाना प्रभारी को किया सम्मानित।

मुकीम अहमद अंसारी

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पालिका सभासदों ने शाॅल व मालाओं से थाना प्रभारी को किया सम्मानित


सहसवान, बदायूं। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह को नगर पालिका सभासदों ने शाॅल व फूल मालाओं से किया सम्मानित
नगर के अलग-अलग मोहल्ले से पहुंचे सभासदों ने एक-एक कर थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह को तिरंगा माला पहनाकर उनको सम्मानित किया।
थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने पर सभासदों ने फूल मालाओं से थाना प्रभारी के लिए सम्मानित किया और कहा की पुलिस की सजगता के चलते क्षेत्र में अपराधियों पर अंकुश लगा है,तथा अपराधों में भी कमी आई है, क्षेत्र की जनता सुरक्षित महसूस कर रही है, वहीं फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया जा रहा है, सम्मानित करने वालों में सभासद अबदुल मन्नान उर्फ शाकिर अंसारी, मोहम्मद इनाम, योगेश कुमार,मोहम्मद आलम, चंद्रपाल मौर्य, बंटी प्रजापति,मलखान सिंह, नसीम बाबू,श्यामलाल,धर्मवीर सिंह यादि सभासद मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!