सहसवान में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। बहुजन समाज पार्टी की एक सेक्टर कमेटी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया नगर के किसान ट्रैक्टर एजेंसी बदायूं मेरठ रोड पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष जमशेद अली ने कहा कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मेहनत और लगन के साथ बूथ कमेटी को मजबूत बनाएं जिला पंचायत सदस्य चुनाव में मजबूती के साथ अपना प्रत्याशी उतारेगी ,विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधानसभा प्रभारी डॉक्टर सत्यवीर सिंह ने कहा कि सेक्टर कमेटी और बूथ कमेटी को मजबूत बनाएं आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बन्ना तय है आज भाजपा सरकार में हर आम आदमी का शोषण हो रहा है किसान काफी परेशान नजर आ रहा है खाद बीज किसानों को नहीं मिल पा रहा है जनता अब बसपा के साथ हैं

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अनोखेलाल, जयवीर सिंह, डॉक्टर लेखराज, सुरजीत सिंह, सतपाल मौर्य, कप्तान सिंह, नेत्रपाल, वंदना सिंह, फराज खान, कौसर खां आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!