नगर पंचायत फैजगंज बेहटा चैयरमेन इसरार खान ने गुरुवार को नगर पंचायत में गौशाला का निरीक्षण किया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। नगर पंचायत फैजगंज बेहटा चेयरमैन इसरार खान ने गुरुवार को नगर पंचायत में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने चारा, दवा व पशुओं के रहने के लिए स्थान आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन इसरार खान ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी पशुओं को समय से चारा दिया जाए और बीमार होने पर तत्काल पशु चिकित्सक को सूचित करें। इस दौरान मोहित गुप्ता, आमिर रजा, सोनू आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!