नगर के ए. आर. फिलिंग सेंटर पर नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली, बदायूं। नगर के ए.आर. फिलिंग सेंटर पेट्रोल पम्प पर उत्तर प्रदेश सरकार का “नो हेलमेट नो पेट्रोल” अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। वही सरकार का कहना है कि यह किसी को सजा देने की पहल नहीं है। यह लोगों को ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का तरीका है।
शनिवार को पेट्रोल पंप ऑनर रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि हेलमेट पहने दुपहिया चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। साथ ही उक्त अभियान से संबंधित फ्लेक्स बैनर, ऑडियो प्रसारण एवं कस्टमर अटेंडेंट द्वारा ग्राहकों से अपील की जा रही है कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें। इस दौरान पेट्रोल पंप ऑनर रवि प्रकाश अग्रवाल के साथ सुखवीर, नरवीर, देवेंद्र, सोमपाल, कुलदीप, कुंवरपाल अटेंडेंट एवं अन्य ग्राहक भी उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

