सहसवान, बदायूँ । कोतवाली क्षेत्र में जुआरियों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। नोटों की गड्डियों के साथ जुआ खेलते कुछ लोगों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो जरिफपुर गढ़िया क्षेत्र का बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर और देहात क्षेत्र में जगह-जगह जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं, जिससे माहौल बिगड़ रहा है। जुआ खेलने वालों की यह हरकतें अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी हैं।
लोगों का आरोप है कि पुलिस की अनदेखी के चलते जुआ के अड्डे फल-फूल रहे हैं और युवा वर्ग इसमें फंसते जा रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

