महिला ने मोहल्ले के ही दबंग किस्म के व्यक्ति पर गाली- गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। महिला ने मोहल्ले के दबंग किस्म के व्यक्ति पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

मामला सहसवान के मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर का है। यहां की निवासी उषा देवी पत्नी रामचंद्र का कहना है कि मोहल्ले का ही निवासी नन्हे उर्फ राजवीर पुत्र ठाकुरदास आए दिन उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने पहले अपनी जमीन बबलू और भूरे को बेची थी। बाद में मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर ब्याने के पैसे वापस करा दिए और विवाद को निपटा दिया। लेकिन इसी बात को लेकर नन्हे महिला के परिवार से रंजिश रखने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी महिला से मारपीट पर आमादा हो गया। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया।

फिलहाल पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज करा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!