श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने आए युवक को इको कार ने टक्कर मारकर किया घायल युवक की हालत नाजुक, परिजन युवक को लेकर हायर सेंटर हुए रवाना

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं। नगर में चल रहे श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला को देखने के लिए थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकरईया निवासी दुर्वेश पुत्र बेदराम को बदायूं मेरठ राज्य मार्ग जहांगीराबाद चौराहे के निकट विपरीत दिशा से आ रही इको कार संख्या DL9सीएबी 64 62 के चालक ने जबरदस्त टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर के बाद कार चालक स्वयं घायल युवक को एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचा जहां भर्ती कर या बाद में उसके परिजन पहुंच गए मौके पर पहुंची पुलिस घटना को अंजाम देने वाली कार को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि कार चालक भागने में सफल हो गया। घायल की हालत नाजुक होने पर निजी चिकित्सालय की चिकित्सक ने घायल दुर्वेश को हायर सेंटर ले जाने की परिजनों को सलाह दी जिस पर परिजन उसे लेकर रवाना हो गए हैं मामले की जानकारी थाना पुलिस को दे दी गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!