पुलिस और गौकश आमने सामने करने हुई मुठभेड़, चार गिरफ्तार एक बदमाश व एक सिपाही घायल

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूँ। सहसवान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली जब गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों से आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, वहीं एक पुलिस सिपाही भी जख्मी हो गया।

मुखबिर से प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह को सूचना मिली थी कि ग्राम जुनैदपुर और खंदक के बीच खेतों में गौवध की योजना बनाई जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बहारे आलम पुत्र रईस अहमद घायल हो गया। घटनास्थल से तमंचा, कारतूस और गौवध से जुड़े उपकरण बरामद हुए।
पुलिस कार्यवाही में सिपाही नितिन बालियान भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मुठभेड़ के दौरान मोहम्मद शमशेर उर्फ शमसीर भाग निकला, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे गोपालगंज-अनंदीपुर मार्ग से दबोच लिया। उसके पास से भी हथियार बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों का नाम बताया।

इसी सिलसिले में पुलिस ने दो और आरोपियों
ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह, निवासी ग्राम कैशो की मढैय्या,मनोज पुत्र सोरन सिंह, निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली
को बिसौली रोड से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि ये दोनों कसाइयों तक गौवंश की आपूर्ति करते थे और मांस की बिक्री भी कराते थे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!