गरीबों के मदद के लिए सोनिया गांधी निर्देश पर आगे आयें कांग्रेसी

धर्म कुमार तिवारी संवाददाता एस एम न्यूज़24टाइमस

रायबरेली महाराजगंज क्षेत्र में गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंद की मदद के लिए रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निर्देशानुसार पर यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह द्वारा क्षेत्र के सभी गांव में भोजन वितरित करवाया।।

यूथ ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहां की वैश्विक महामारी का रूप ले चुका कोरोनावायरस को लेकर देश में 17 तारिक तक लॉकडाउन घोषित किया गया है लॉकडॉउन के लगातार चलने के बाद गरीब बेसहारा एवं दिहाड़ी मजदूरों की अत्यंत दयनीय स्थिति हो गई है, जिनको राहत पहुंचाने के लिए रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के निर्देश अनुसार हम अपने सभी क्षेत्र में गरीब बेसहारा लोगों को लगातार खाना खिलाने का काम कर रहे हैं और अपने यूथ के सभी मेंबर को सूचित कर दिया है कि सभी गांव में जा जाकर सभी गरीब बेसहारा जरूरतमंद लोगों का नाम चिन्हित कर मुझे बताएं और उनको तत्काल उन्हें भोजन करवाया जाए।।
और सभी यूथ ब्लॉक अध्यक्ष की टीम व्यक्तिगत तौर पर चंदा लगाकर जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है ।।

Don`t copy text!