तहसील में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को कक्षा 8 की छात्र शूभी वार्ष्णेय को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली,बदायूं। तहसील में मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को आर.के. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा शुभी वार्ष्णेय को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। उन्होंने कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले लिपिक व संबंधित कर्मचारियों से परिचय लिया और जनसुनवाई भी की। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि बालिकाओं को सांकेतिक रूप से प्रशासनिक अधिकारी बनाए जाने से जहां एक तरफ मातृ शक्ति का मान बढ़ा है तो वहीं इससे बालिकाओं में आगे बढ़ने, देश और समाज हित में विशेष कार्य करने का जज्बा भी बढ़ेगा। छात्रा शुभी वार्ष्णेय ने बताया कि एक दिन की तहसीलदार बनकर उन्हें बेहद अच्छा अनुभव हुआ भविष्य में वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर देवरत्न वार्ष्णेय, प्रबंधक सचिन अग्रवाल, नीरज पाराशरी, निधि गुप्ता, मंजेश उपाध्याय, सुखदेव आदि उपस्थित रहे।

Don`t copy text!