वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने स्वर्गीय माताजी की पुण्यतिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान, बदायूं । बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव ने सहसवान के स्थित चोई का नगला बदायूं मेरठ हाईवे स्थित कार्यालय पर स्वर्गीय माताजी शांति देवी की पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण की जिसमें पूर्व मन्त्री डीपी यादव, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक शेखूपुर धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बिलसी विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने पहुंच कर शिरकत की जिसमें हजारों की तादाद में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने बताया इस विशाल भंडारे का आयोजन माता स्वर्गीय शांति देवी जी की याद में कराया जाता है,बता दें वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव के द्वारा यह विशाल भंडारा प्रत्येक मासिक को कराया जाता है, जिसमें सैकड़ो की तादाद में लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!