बदायूं के मिनी कुम्भ मेला ककोड़ा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ! कैद्रीय मंत्री ने मेले का किया उद्घाटन

मुकीम अहमद अंसारी

डीएम एसएसपी, व जनप्रतिनिधियों समेत तमाम अफ़सर रहे मौजूद

बदायूं। बदायूं का मिनी कुम्भ मेला ककोड़ा का आज केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया ! इस दौरान केंद्रीयमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और मेला ककोड़ा को आस्था का केंद्र बताया बदायूं के सुप्रसिद्ध मेले के उद्घाटन के दौरान केंदीय मंत्री बी एल वर्मा ने कहा कि मिनी कुंभ मेला ककोड़ा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उद्घाटन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रदेश दुर्विजय सिंह, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीएम अवनीश राय, डा. बृजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। उद्घाटन की श्रृंखला में बीएल वर्मा ने भारत स्काउट संस्था द्वारा लगाए गए खोया पाया शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद प्रदर्शनी में पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शनी के अलावा मत्स्य विभाग, जिला पंचायत परियोजना समन्वय इकाई, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी, बाल विकास एवं पुष्कर विभाग, जिला राज विभाग, समाजिक वानिकी वन प्रभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला विधि सेवा प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण सहकारिता विभाग, समाज कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल निगम, दुग्ध विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि के द्वारा जन जागरूकता के लिए लगाई गई प्रदर्शनियों का भी उद्घाटन किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं की जन समस्याओं को सुना और उसे दूर करने का आश्वासन दिया। कई समस्याओं का उन्होंने तत्काल समाधान भी किया।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!