युवक की गोली मारकर हत्या, जमीन के विवाद के बाद हुई वारदात शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में है घटनास्थल, उसावां पुलिस मौके पर पहुंची

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। उसावां के एक युवक की उसके खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम को हुई इस घटना के पीछे जमीन की रंजिश मानी जा रही है। जिस व्यक्ति पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है, उसका खेत भी मृतक और उसके चाचा के खेत के बीच में है। हालांकि घटनास्थल शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में आता है लेकिन बदायूं की पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई।
उसावां के वार्ड संख्या चार निवासी 29 वर्षीय अरवेश खेती करता था। उसका खेत शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र में पड़ता है जो बदायूं-शाहजहांपुर की सीमा पर लगता है। बुधवार शाम किसी ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अरवेश के बराबर वाले खेत मालिक पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, खेत की जमीन को लेकर उसका अरवेश से विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपित घर से तमंचा लेकर आ गया और अरवेश को गोली मार दी। यह भी कहा जा रहा है कि परिवार वालों ने मृतक का शव घटनास्थल से हटाकर दूसरे खेत में रख दिया था।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!