सहसवान, बदायूं। तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान में में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रैफर कर दिया।हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव भूड़ खितौरा की पुलिया के पास दोपहर लगभग तीन बजे के करीब हुआ।जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद जरेठा निवासी राजपाल व पन्नालाल एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिसौली की ओर जा रहे थे। तभी खितौरा की तरफ से आशा सिंह पुत्री प्रकाश सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर आ रही थी। जैसे ही दोनों बाइक में भूड़ खितौरा गांव की पुलिया के पास राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंची तभी दोनों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में सहसवान कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया बाइक व स्कूटी की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है फिलहाल किसी ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

