तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

मुकीम अहमद अंसारी

उघैती,बदायूं। संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खितौरा गांव निवासी संजय (24) पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है, जो तीन दिन से लापता था। मंगलवार दोपहर शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!