इस्लामनगर पुलिस ने 03 शातिर अभियुक्तों को लूट की योजना बनाते हुए मय एक छोटा हाथी,02 तमंचे व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया
मुकीम अहमद अंसारी
इस्लामनगर, बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तहत थाना इस्लामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत चंदोई की मढेईया मोड़ से करीब 100 मीटर की दूरी पर ईदगाह की तरफ 03 शातिर अभियुक्तगण 1.सचिन पुत्र स्वतन्त्रवीर निवासी ग्राम पुरा थाना बहजोई जिला संभल 2.विजयवीर पुत्र प्रेमसिंह नि0 ग्राम मझोला थाना बहजोई जिला संभल 3. बबलू पुत्र प्रेमपाल नि0 ग्राम मझोला थाना बहजोई जिला संभल को थाना इस्लामनगर को लूट की योजना बनाते हुये एक अदद छोटा हाथी ( इन्ट्रा पिकअप) रजि0 नम्बर UP38AT0249, दो अदद तमंचे 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज व एक अदद चाकू नाजायज व हथौड़ी,प्लास,पेचकस,छैनी व रविवार को थाना उघैती क्षेत्र से चोरी हुये पाँच घन्टे पीली धातु(एक बडा , चार छोटे आकार के ) साथ गिरफ्तार किया गया अभि0गण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

