सहसवान, बदायूं।पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस पर विभिन्न वस्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को मिठाइयां बांटी गई और पुरस्कृत किया गया।क्षेत्र के खितौरा,उघैती, बाला किशनपुर,गोदिनगला,के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चाचा नेहरू को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन किया गया।विद्यालयों में बच्चों के खेलकूद आयोजित कराए गए,बच्चों को मिठाइयां बांटी गई और पुरस्कृत किया गया।बाल वाटिका से जुड़े विद्यालयों में बाल मेला का भी आयोजन किया गया।बाल दिवस के अवसर पर खितौरा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में गत माह में सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर ए आर पी चेतन चाहर,संजय, रावेश कुमार,आमोद कुमार ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।इस दौरान प्रधानाध्यापक कंचन शर्मा, पूजा ,सुचेता मिश्रा,दीपक शर्मा, सुरेश शाक्य,दीपक वर्मा,राजकुमार, नीरज,सपना सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

